सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर लोकल फाॅर वोकल स्वदेशी उत्पाद अपनाओ के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रामनगर स्थित मोदी केयर बाजार में जाकर उत्पादों को खरीदा।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष भावना भट्ट द्वारा स्वदेशी उत्पादों को अपनाओ योजना का शुभारंभ किया गया। भट्ट ने इस दौरान लोगों से स्थानीय लोगों द्वारा निर्मित उत्पादकों को ही खरीदने की अपील की।
इस दौरान नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, नगर मंत्री बिशन दास शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, युवा मोर्चा के जिला मंत्री राहुल रावत, राजू रावत, दीपक शर्मा, अजय पाल, उपेंद्र कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हम भारतीयों को देश के उद्योगों को बढ़ावा देना चाहिए और देश मे निर्मित सामान को ही खरीद कर अपने देश को सशक्त बनाना चाहिए आप अपनी जेब से भी देश की सेवा कर सकते है इसके लिए आपको केवल भारतीय कम्पनी की पहचान करनी है और उन्ही का सामान लेना चाहिए
केवल इतना सा प्रयास करके हम भारतीय लोकल को वोकल बना सकते है और अपने भारत को और अधिक महान बना सकते है !
जय हिन्द (भारत माता की जय )
आत्म निर्भर भारत