रुद्रपुर (महानाद) : उत्तराखंड में कल से सरकारी दरों पर धान की खरीद शुरु हो जायेगी, मंडी परिषद के अध्यक्ष से मुलाकात के बाद राइस मिलर संगठन ने इसकी घोषणा कर दी।
आपको बता दें कि आज मंडी परिषद में उत्तराखंड राइस मिलर संगठन ने मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू से मुलाकात की। बैठक में रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा भी उपस्थित थे।
राइस मिलर संगठन ने धान खरीद में आए गतिरोध के बारे में अध्यक्ष से चर्चा की। मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने आश्वासन दिया कि राइस मिलर संगठन की सभी मांगों से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अवगत कराया जाएगा। इस संदर्भ में 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धामी के साथ बैठकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने राइस मिलों से आग्रह किया कि वह किसानों के हितों को ध्यान रखते हुए तुरंत धान खरीद प्रारंभ करें।
राइस मिलर संगठन के अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि सभी राइस मिलर किसानों का अभिलंब धान कल से सरकारी दरों पर पर खरीदना प्रारंभ कर देंगें।
उन्होंने कहा कि समस्त राइस मिलर सरकार की हर नीति का पालन करेंगे। उन्होंने मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर का धन्यवाद दिया कि उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने उम्मीद जाहिर की डॉक्टर कपूर के नेतृत्व में उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।



