spot_img
spot_img
Monday, November 16, 2026
spot_img

रामनगर के ग्राम पूछड़ी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : ग्राम पूछड़ी में वन विभाग एवं प्रशासन की अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई से हाहाकार मच गया। क्षेत्र के करीब 82 परिवारों के मकानों पर प्रशासन ने आज भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर चला दिया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा लगातार सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी के मद्देनजर रामनगर के तराई पश्चिमी वन विभाग के अंतर्गत कोसी रेंज, फेस टू में कोसी नदी के किनारे ग्राम पूछड़ी में करीब 14 हेक्टेयर भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर सैकड़ों परिवारों के द्वारा कच्चे तथा पक्के मकान बनाकर बीते कई वर्षों से निवास किया जा रहा है।

वन विभाग एवं प्रशासन द्वारा दूसरे चरण में सुबह 6ः30 बजे से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर कार्यवाही करते हुए करीब 82 कच्चे पक्के अतिक्रमण को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं, अपना आशियाना टूटते देख 45 वर्षीय फातिमा की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी चिकित्सालय पहुंचाया गया।

बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावित क्षेत्रों को सुपर जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। वन विभाग, पुलिस विभाग, जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा 30 से अधिक जेसीबी अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगी हुई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles