मुंबई (महानाद) : डाॅ. रूना शर्मा को सोशल एक्टिविटी एवं फैशन के क्षेत्र में उपलब्धियांे के लिए दादा साहब फाल्के आईकाॅन अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिसेस इंडिया इंटरनेशनल अवाॅर्डी रूना शर्मा काॅस्मेटोलाॅजिस्ट एक्ट्रेस एवं सोशल एक्टिविस्ट के लिए जानी जाती हैं।
मुंबई में आयोजित इस अवाॅर्ड फंक्शन के दौरान भारत के चुनिंदा लोगों में शामिल रूना शर्मा को दादा साहब फाल्के आइकाॅन अवार्ड से सम्मानित किया गया। दादा साहब फाल्के के आइकाॅन फिल्म ( डीपीआईएफ) अवाॅर्ड फंक्शन का आयोजन कल्याणजी जना फाउंडर प्रेसिडेंट मुंबई द्वारा आयोजित किया गया। मुंबई के पैनलसुला ग्रैंड होटल में आयोजित अवाॅर्ड फंक्शन में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के कई जाने-माने कलाकार उपस्थित हुए।
रूना शर्मा काॅस्मेटोलाॅजिस्ट, अभिनेत्री, सोशल एक्टिविस्ट के साथ-साथ (डीपीआईएफ) छत्तीसगढ़ की महिला प्रेसिडेंट भी हैं।
इस मौके पर कोरोना संक्रमण से शहीद डाॅक्टर, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी एवं अन्य जरूरतमंदों को डीपीआईए द्वारा आर्थिक मदद कर उन्हें सम्मानित किया गया।