spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

18-19-20 अप्रैल को बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, सभी जिलाधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश

महानाद डेस्क : आगामी 18-19-20 अप्रैल को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ने का अनुमान लगाया गया है। जिसके लिए उत्तराखंड राज्य आपदा प्राधिकरण के ड्यूटी ऑफिसर ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर इससे निबटनेके लिए सावधानी बरतने व तैयारी करने के निर्देश दिये हैं।

जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 17.04.2025 को अपराह्न 1 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18.04.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून तथा पौड़ी में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा), दिनांक 19.04.2025 को जनपद देहरादून, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा से 50-60 किमी./घंटा से 70 किमी./घंटा) साथ ही जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा) तथा दिनांक 20.04.2025 को जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर एवं हरिद्वार में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी./घंटा) की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

इस स्थिति में अपने जनपदों में निम्न सावधानियों सुनिश्चित करने का कष्ट करें-

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये।
3. आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
4. एनएच, पीडब्लूडी,पीएमजीएसवाई, एडीबी, बीआरओ, डब्लूबी, सीपीडब्लूडी आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।
7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।
9. उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये।
10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।
11. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाये।
12. सम्बन्धित जनपदों के जिला सूचना अधिकारी उक्त चेतावनी / सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे व आम जनमानस को सूचित किया जायें कि वह इस अवधि में अनावश्यक घर से बाहर न निकले।
13. भू-स्खलन के लिए संवेदनशील मार्गों पर पहले से ही उपकरणों की उचित व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles