spot_img
spot_img
Sunday, August 16, 2026
spot_img

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून (महानाद): पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री आवास में उन्होंने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, महान कवि और लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया और सुशासन, राष्ट्रीय एकता तथा लोकतांत्रिक आदर्शों को हमेशा प्राथमिकता दी।

सीएम ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में उच्च आदर्शों और मूल्यों की मिसाल कायम की। उनके नेतृत्व ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूती देने के साथ ही भारत को वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोच, सहज व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनका जीवन और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles