spot_img
spot_img
Tuesday, April 14, 2026
spot_img

दुखद : सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने दूर तक घसीटा, मौत

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : हल्द्वानी से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें नैनीताल रोड पर रेलवे स्टेशन के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। यही नहीं कार कुछ दूरी तक व्यक्ति को घसीटते हुए ले गई। कार की टक्कर से व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वहीं व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद कार सवार ने कार नहीं रोकी और तेज स्पीड में मौके से भाग निकला। पूरी घटना पास ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना कल रात्रि की है।

थानाध्यक्ष काठगोदाम भगवान मेहर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार की तलाश की जा रही है। अभी तक न तो मृतक की शिनाख्त हो पाई है और न ही एक्सीडेंट करने वाले वाहन का कोई पता चल पाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles