spot_img
spot_img
Saturday, July 11, 2026
spot_img

8 लाख 25 हजार के नियम विरुद्ध कार्य कराने के मामले में फरार चल रहा ग्राम प्रधान गिरफ्तार

रजनेश सिंह
एटा (महानाद) : जैथरा पुलिस ने फरार चल रहे ग्राम प्रधान अंगरैया जमुनायी इसरार खां द्वारा तत्कालीन सचिव के साथ मिलकर 8 लाख 25 हजार रुपये का नियम विरुद्ध कार्य कराए जाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि एसएसपी एटा सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं. 10/21 धारा 420, 467, 468, 471, 409 भादंवि की घटना में फरार चल रहे आरोपी इसरार खां (ग्राम प्रधान अंगरैया जमुनायी) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी।

विगत 6 जनवरी को सहायक विकास अधिकारी अलीगंज, एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि जिला पंचायत राज अधिकारी एटा के पत्र दिनाँक 29 जनवरी 2021 के द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 एवं 2016-17 में ग्राम प्रधान अंगरैया जमुनाई के ग्राम प्रधान इसरार खां एवं तत्कालीन सचिव उदयवीर दुबे ग्राम विकास अधिकारी द्वारा 8,25,625 रुपये को ग्राम पंचायत में नियम विरुद्ध तरीके से कार्य कराए जाने एवं शासकीय धनराशि को क्षति पहुंचाने तथा अपने पदीय दायित्वों का सत्यनिष्ठा के निर्वहन न किये जाने का दोषी पाया है के आधार पर थाना जैथरा पर मुअसं- 10/2021 धारा 420, 467, 468, 471, 409 भादंवि अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.02.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त इसरार खां को उसी के घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई जय किशन कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र सिंह तथा कृष्णगोपाल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles