spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

नैनीताल : 100 मीटर नीचे खाई में गिरी इनोवा, देवदूत बनकर आई पुलिस

सलीम अहमद
नैनीताल (महानाद) : एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। देवदूत बनकर आई पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 8 लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

आज25 सितंबर 2021 शनिवार को हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर बेलुवाखान के पास मोड़ पर एक इनोवा कार सं. एचआर 65ए-0385 अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गयी। वाहन में चालक सहित 8 लोग सवार थे, जो दिल्ली से कैंची धाम जा रहे थे। गाड़ी गिरने की सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में थाना तल्लीताल पुलिस मय आपदा राहत उपकरणों सहित मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से सभी लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है तथा सभी यात्री सकुशल है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles