spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

सितारगंज : जिला पंचायत अध्यक्षा के पति सुरेश गंगवार ने दिया भाजपा से इस्तीफा

सितारगंज (महानाद) : जिला पंचायत अध्यक्षा रेनू गंगवार के पति डॉ. सुरेश गंगवार ने भारतीय जनता पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया है। वे भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में सदस्य के पद पर नियुक्त थे।

सुरेश गंगवार ने भाजपा की रीति और नीतियों के विरोध में एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार न मिलने पर पार्टी से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफा दिया है। गंगवार ने औद्योगिक क्षेत्र रुद्रपुर, किच्छा एवं सितारगंज में बेरोजगार युवाओं को रोजगार न मिलने व अन्य स्थानों पर बेरोजगारों को नौकरियां ना मिलने के कारण बेरोजगारों की आवाज उठाने के लिए भाजपा से अपना त्यागपत्र दिया है।

बता दें कि जब से पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आये थे तभी से सुरेश गंगवार के भी कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। वर्ष 2012 में गंगवार ने कांग्रेस के टिकट से सितारगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें किरण मंडल के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब भाजपा से इस्तीफा देने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि वे कांग्रेस में जा सकते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles