spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर: वार्ड बॉय ने गोली मारकर की नर्स की हत्या

भिंड (महानाद) : मध्य प्रदेश के भिंड में जिला अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। ड्यूटी पर तैनात एक नर्स ऑफिसर नेहा चंदेला की एक वार्ड बॉय रितेश शाक्य ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम को नेहा न्यू आईसीयू वार्ड में तैनात थी और अपनी ड्यूटी समाप्त कर स्टोर रूम में पहुंची थी। तभी जिला अस्पताल में ही तैनात वार्ड बॉय रितेश शाक्य देसी कट्टा लेकर वहां पहुंचा और उसने कुर्सी पर बैठी नेहा को पीछे से सिर में गोली मार दी। जिससे मौके पर ही की मौत हो गइ। वहीं रितेश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। धमाके की आवाज सुनकर स्टाफ मौके पर पहुंचा और उसने अधिकारियों और पुलिस को घटना की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रितेश को इंदिरा गांधी चौराहे के पास से पकड़ कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार मंडला जिले की रहने वाली नेहा चंदेला का रितेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन उसके घरवालों ने उसकी शादी कहीं ओर तय कर दी थी। मई में उसकीशादी होने वाली थी। जिस कारण नेहा ने रितेश से बातचीत करना बंद कर दिया था। इसी से खफा होकर रितेश ने नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles