spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

चीमा जनता को नहीं पहचानते, अब जनता उन्हें नहीं पहचानेगी : दीप जोशी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर निगम पार्षद दीप जोशी में भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर हमला बोलते हुए कहा कि विधायक चीमा जनता को नहीं पहचानते अब समय आ गया है जब जनता उन्हें नहीं पहचानेगी।

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए निगम पार्षद दीप जोशी ने क्षेत्र की जनता को झाड़ू की महत्ता समझाते हुए कहा है कि काशीपुर शहर भ्रष्टाचार की गंदगी से पट चुका है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की झाड़ू से शहर की गंदगी को यदि साफ नहीं किया जाता तो क्षेत्रीय जनता का आने वाले समय में जीना दुश्वार हो जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि पिछले 20 वर्षों में भाजपा की कथनी करनी को देख लिया। अब एक बार आम आदमी पार्टी को मौका देना चाहिए।

दीप जोशी ने कहा कि विधायक हरभजन सिंह चीमा लगातार चार बार विधायक रहते हुए यानी 20 वर्षों के कार्यकाल में सरकार में मंत्री नहीं बन पाए। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीमा की पहचान, पकड़ तथा वजूद पार्टी में क्या है? विधायक चीमा ने चापलूसी को प्राथमिकता दी। वह कभी किसी के दुख दर्द में शामिल नहीं हुए। क्षेत्र की जनता ने चीमा पर भरोसा कर उन्हें सिर आंखों पर बिठाया। चुनाव जीतने के बाद चीमा ने उसी को पहचानने से इंकार कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles