spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : दवाई लेकर घर जा रही छात्रा का अपहरण करने का प्रयास

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक छात्रा ने तीन युवकों पर उसका अपहरण करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

मौहल्ला थाना साबिक निवासी बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह कल रात्रि 10:30 बजे अपनी बहन के साथ मदर कॉलोनी से दवाई लेकर घर वापस लौट रही थी कि एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका अपहरण करने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में युवती का मोबाइल टूट गया। पुलिस तहरीर के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि उसने एक युवक को पहचान लिया है। वह कालेज आते-जाते समय उसका पीछा करता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles