spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

नैनीताल : जिले की 6 सीटों में से 5 भाजपा को, इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश जीते

सलीम अहमद
नैनीताल (महानाद) : नैनीताल जिले की 5 सीटों में से भाजपा ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस नेता स्व. इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश ने जीत हासिल की है।

नैनीताल सीट से कांग्रेस छोड़ भाजपा में आई सरिता आर्य ने जीत हासिल की है। उन्होंने पूर्व विधायक एवं यशपाल आर्य के पुत्र संजीव आर्य को 7,881 वोटों से हराया।

भीमताल से वर्तमान विधायक राम सिंह कैड़ा ने एक बार फिर से जीत हासिल की है। कैड़ा ने भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस के धन सिंह भंडारी को 9844 वोटों से हराया।

लालकुआं से भाजपा के डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 17,527 वोटों से हरा दिया।

कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत ने कांग्रेस के महेश चंद्र को 23,931 वोटों से हराया।

रामनगर से वर्तमान विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के डॉ. महेन्द्र सिंह पाल को 4689 वोटों से हराया।

हल्द्वानी से कांग्रेस नेता स्व. इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश ने भाजपा के डॉ. जोगेन्दर सिंह रौतेला को 7814 वोटों से हराया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles