spot_img
spot_img
Thursday, March 19, 2026
spot_img

कोचिंग में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने किया सात को गिरफ्तार

लखनऊ (महानाद) : राजधानी पुलिस ने छापा मारकर एक कोचिंग सेंटर में चल रहे हुक्का बार का खुलासा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में टीचर और छात्र दोनों शामिल हैं। पुलिस ने मौके से हुक्का, शराब की बोतलें तथा धूम्रपान की चीजें बरामद की हैं।

बता दें कि भूतनाथ पार्किंग के पास सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले रोमित श्रीवास्तव ने किराए पर एक सेंटर लिया हुआ था जिसमें उसने ‘1729 कोचिंग सेंटर’ खोला हुआ था लेकिन उक्त कोचिंग सेंटर शाम को हुक्का बार में तब्दील हो जाता था।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी विजय राज सिंह ने बताया कि यहां पर दिन में कोचिंग चलती थी और शाम को क्लास चलने के बाद टीचर व संचालक मिलकर हुक्का बार चलाने लगते थे। इस दौरान छात्र-छात्राएं भी हुक्के और शराब का आनंद लेने पहुंच जाते थे। कोचिंग का बोर्ड लगा होने की वजह से किसी को शक भी नहीं होता था।

छापामारी वाले दिन कोचिंग सेंटर से एक लड़की लड़खड़ाते हुए बाहर निकली जिस पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद एसीपी गाजीपुर ने महिला कांस्टेबल के साथ उक्त कोचिंग सेंटर में छापा मारा और काचिंग संचालक रोमित सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर लड़की के परिजनों को बुलाया तो पता चला कि वह कोचिंग गई थी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles