spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

दिल्ली (महानाद) : दिल्ली शराब घोटाला मामले में लंबी छापेमारी के बाद ईडी ने आम आदमी पार्टी ‘आप’ के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप सांसद संजय सिंह से 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से ईडी दफ्तर ले जाया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तार के दौरान आप समर्थकों ने संजय सिंह के आवास पर जमकर हंगामा काटा।

आपको बता दें कि ईडी ने शबरा घोटाला मामले में कोर्ट में जो चालान पेश किया था उसमें सांसद सिंह का नाम पहले से दर्ज है। मामले के मुख्य आरोपी और अब सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह का नाम लिया था। अरोड़ा के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

वहीं, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमले करने शुरु कर दिये हैं।

आप नेताओं सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी हार से बौखला गई है। इसलिए ये सब एक्शन लिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल से जोड़ते हुए कहा कि जो संजय सिंह संसद में पार्टी की बुलंद आवाज थे, उसे दबाने की कोशिश की गई है। हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल हो रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles