spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर : बीएसवी इंटर कॉलेज ने किया अपने पूर्व छात्र इसरो के वैज्ञानिक का सम्मान

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : आज बीएसवी इंटर कॉलेज ने अपने पूर्व छात्र इसरो के वैज्ञानिक महेंद्र पाल सिंह को सम्मानित किया। महेंद्र पाल सिंह वर्तमान में इसरो में वैज्ञानिक के रूप में कार्यरत हैं एवं यूआरएएसी बेंगलुरु की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के प्रमुख हैं। उनका चंद्रयान एक, चंद्रयान दो तथा वर्तमान में चंद्रयान तीन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। महेंद्र पाल सिंह लगभग 100 सैटेलाइट उपग्रहों पर कार्य कर चुके हैं।

महेंद्र पाल सिंह ने अपनी दसवीं तक की शिक्षा करनपुर इंटर कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद इंटर तक की शिक्षा बीएसवी इंटर कॉलेज, जसपुर से प्राप्त की तथा पॉलिटेक्निक में नैनीताल से डिप्लोमा प्राप्त करके इसरो में कार्यरत हो गए।

आज बीएसवी इंटर कॉलेज पहुंचे महेन्द्र पाल सिंह ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं करनपुर ग्राम से एक किसान का पुत्र होते हुए भी आगे बढ़ सकता हूं। तो आप सब भी भारत देश की सेवा के लिए आगे आएं और मन को एकाग्र करते हुए शिक्षा ग्रहण करें। अपने माता-पिता से कभी झूठ ना बोलें। गुरुओं का सदैव सम्मान करें।

उन्होंने बताया कि उन्होंने हाई स्कूल में विद्यालय को टॉप किया था और इंटर की शिक्षा ग्रहण करने के लिए बीएसवी इंटर कॉलेज में एडमिशन लिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि गुरुओं की सजा को आशीर्वाद के रूप में ग्रहण करें। उन्होंने बीएसवी इंटर कॉलेज के छात्रों को इसरो में आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने विद्यालय में रहकर शिक्षा प्राप्त करते हुए जो उनके अनुभव थे उन्हें छात्रों के बीच बांटा। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रूपिंदर कौर एवं उनके सहपाठी रहे जसपुर के सुरेंद्र अरोरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए मेजर स्वतंत्र मिश्रा ने करते हुए कहा कि इस कॉलेज का सौभाग्य है कि इसरो जैसी विख्यात संस्था में हमारे विद्यालय के छात्र महेंद्र पाल सिंह ने अपनी पहचान बनाई। यह जसपुर क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

प्रधानाचार्य पीयूष कुमार अग्रवाल ने उन्हें बुके देकर अंग वस्त्र भेंट कर विद्यालय की तरफ से सम्मानित किया और कहा कि आपकी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान का विषय है।

इस अवसर पर प्रफुल्ल कौशिक, अनिल चौहान, विनोद कुमार, राजीव चौहान, जितेंद्र पाल गंगवार, कौशलेंद्र त्रिपाठी, अजय चौहान, प्रदीप त्यागी, गजराम सिंह, आलोक कुमार, सूरजभान, उषा, रेखा, बीना, गीता, शिवानी, मनजीत कौर, कविता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles