spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

न भर रहा बिल, न काटने दे रहा कनेक्शन, कर रहा विद्युत कर्मियों के साथ मारपीट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : विद्युत विभाग के एक कर्मचारी ने एक व्यक्ति पर बिजली का बिल न भरने पर कनेक्शन न काटने देने और उसके और जेई के साथ बदतमीजी करने व मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाच शुरु कर दी है।

रंजीत कुमार गिरी पुत्र योगेन्द्र गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि., काशीपुर में स्वयं सहायता समूह कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। दिनांक 18 मार्च को वह सतीश कुमार तथा जगदीश कुमार के साथ राजस्व विद्युत बिल की वसूली करने हेतु ग्राम ढकिया गुलाबो गये थे।

रंजीत ने बताया कि वे ढकिया गुलाबो में अंकुर भटनागर पुत्र रजनीश भटनागर के घर विद्युत बिल की बकाया राशि 28,422 रुपये की वसूली हेतु पहुंचे तथा विद्युत बकाया धनराशि ना जमा करने पर विद्युत कनेक्शन काटने पर अंकुर भटनागर और उसके साथी उनके साथ गाली गलौच, मारपीट एवं बदतमीजी करने लगे और विभागीय रसीद बुक व अन्य जरूरी कागजात को जबरन छीनने लगे।

रंजीत ने बताया कि उनके द्वारा इसका बिरोध करने पर अंकुर भटनागर ने उसके पैर में डण्डा मारा व गाली गलौच कर कहा जो तुमसे हो सके कर लो।

रंजीत ने बताया कि उक्त अंकुर भटनागर द्वारा पूर्व में दि. 15.3.2024 को विद्युत बिल की बकाया राशि 22,675 रुपये वसूली हेतु वह जेई हरि शंकर सागर के साथ गया था तब भी उसके द्वारा गाली गलौच, मारपीट व बदतमीजी की गई थी। जिसकी सूचना पूर्व में टांण्डा पुलिस चौकी काशीपुर में दी गई थी। रंजीत ने अंकुर भटनागर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रंजीत की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अंकुर भटनागर के खिलाफ धारा 186, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कंचन कुमार के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles