spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

राइस मिलर की शिकायत पर विपणन अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बाजपुर (महानाद) : विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के विपणन अधिकारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि आज दिनांक 25.04.2024 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी (नैनीताल) अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया, कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी खाद्य विभाग, मण्डी परिसर बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को उनके कार्यालय से शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उनकी बन्नाखेड़ा में राईस मिल है, उनके द्वारा सरकारी धान को लेकर उसका चावल बनाकर सरकार को दिया जाता है। जिसमें सरकार उनको कुटाई, बुलाई, सफाई आदि के पैसे देती है। केन्द्र में तैनात मोहन सिंह टोलिया विपणन अधिकारी द्वारा उनसे 19.50 रूपये प्रति कुन्टल की दर से घूस मांगी जा रही है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 25-04-2024 को विपणन अधिकारी मोहन सिंह टोलिया पुत्र बाल सिंह टोलिया निवासी केयर ऑफ कृष्ण कुमार, संजय कालोनी, मण्डी, बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुये कार्यालय वरिष्ठ विपणन अधिकारी, खाद्य विभाग बाजपुर, ऊधम सिंह नगर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं व्हाट्सएप हैल्पलाईन नम्बर 9456692300 पर 24X7 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु निदेशक सतर्कता डॉ. वी० मुरूगेशन द्वारा अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles