spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

एसएसपी इन एक्शन : रात्रि के 1 बजे काशीपुर पहुंचकर एमपी चौक पर लगाई चौपाल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उधम सिंह नगर में अपनी नियुक्ति के बाद से एसएसपी मणिकांत मिश्रा लगातार एक्शन में हैं। एसएसपी मिश्रा ने कल रात्रि 1 बजे काशीपुर पहुंचकर महाराणा प्रताप चौराहे (एमपी चौक)पर पुलिस की चौपाल लगाकर अपराध रोकने को काशीपुर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को तलब किया।

चौपाल के माध्यम से एसएसपी मिश्रा ने अपराध नियंत्रण तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा एनबीडब्ल्यू () पर टीम बनाकर तीव्र कार्यवाही कर अपराधियों की धरपकड़ तथा रात्रि के समय प्रभावी रूप से गश्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जाये, क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, ढाबों की चेकिंग की जाये तथा शांति भंग करने वालो पर आवश्यक कार्यवाही की जाये।

इस दौरान एसपी अभय सिंह, काशीपुर के नवनियुक्त कोतवाल विक्रम राठौर, कुंडा थानाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, समस्त चौकी प्रभारी, थाने की गश्त, पिकेट, चीता मोबाइल आदि कर्मचारी आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles