spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम हरियावाला में आयोजित 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : सूर्या फाउंडेशन आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत ग्राम हरियावाला में 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर समपन्न हो गयज्ञ। इस समापन समारोह में सूर्या रोशनी से एचआर वरिष्ठ प्रबंधक संजीव कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी अंजना एवं उनकी बेटी रोशनी, समाजसेवी उपेंद्र शर्मा, उत्तराखंड के क्षेत्र प्रमुख नीतिश कुमार द्वारा भारत माता चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि संजीव कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे कल का भारत हैं। बच्चे कच्चे घड़े के समान होते हैं इसलिए इनको बचपन से ही सही दिशा निर्देश मिलना जरूरी है। ताकि ये बच्चे कल बड़े होकर इस देश की भविष्य निर्माण में अपना समर्थ योगदान दे सकें। जिससे धर्म और संस्कृति के साथ साथ समाज और देश का भी विकास संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि आप सभी अपने लक्ष्य को अभी से निर्धारित करें। क्योंकि लक्ष्य निर्धारित होता है तो सफलता आसानी से प्राप्त हो जाती है। इसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए। संजीव कुमार द्वारा सभी भैया-बहनों को स्टेशनरी का समान वितरण किया गया जिसमें कॉपी, पेन, पेंसिल आदि वितरण किए गए।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए क्षेत्र प्रमुख नीतिश कुमार ने बताया कि इस 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर में बच्चों को विभिन्न प्रकार के विषयों के बारे में जानकारी दी गई। जैसे आदर्श घर, दिनचर्या का पालन करना, सुरक्षा से संबंधित बातें, अच्छे स्वास्थ्य की सात बातें आदि। कैंप के दौरान भैया बहनों को पंचतंत्र की कहानियां, गुरु भक्त बालक की कहानियां, चतुराई की कहानियों को भी सुनाई गईं। गीतों का अभ्यास कराया गया, इसके अलावा कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। जैसे सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता, पत्र लेखन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि।

कैंप के दौरान शिविरार्थियो को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने के लिए बताया गया। जिससे हम स्वस्थ रह सकें जैसे दिन में तीन से चार बार आंखों पर पानी की झपकियां मारनी चाहिए, मुंह ढक कर नहीं सोना, टाइट पेंट पहन कर नहीं सोना, हाथ को हमेशा सीधा खड़ा करना, स्मार्ट बनकर रहना, स्पष्ट व कम शब्दों में बोलना/ तेज बोलना, गर्मियों में पानी का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना, मंजन का उपयोग सुबह और शाम दोनों समय करना, अपने चप्पलों को पंक्ति में सही से खोलना, पहाड़े, शक्तिदाई विचार, नेचुरोपैथी विचार का प्रतिदिन अभ्यास कराया गया। समय से 5 मिनट पूर्व कार्यक्रम में पहुंचना इन सभी विषयों को 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर के दौरान सभी शिरार्थियो को अभ्यास मैं दिलाया गया।

इस अवसर पर ग्राम सेवा प्रमुख भरत शाह, सूर्या संस्कार केंद्र की शिक्षक नेहा, सूर्या यूथ क्लब के शिक्षक रवि, खुशी, अजय, सलोनी के साथ कुल 60 शिविरार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles