spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

दस लाख की अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो नाजायज अफीम बरामद कर आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने एक सूचना के आधार पर पिछले काफी समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को कुंडेश्वरी के ग्राम नूरपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज एक किलों अफीम बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम  ज्ञान चन्द्र गौरव पुत्र दीप चन्द्र बताया।  आरोपी रामपुर के थाना स्वार ग्राम नूरपुर हजूरपुर का रहने वाला है। पकड़ी गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दस लाख रूपये आंकी जा रही है।

पुलिस ने आरोपी ज्ञान चन्द्र का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles