spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत के समक्ष 100 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के नेता व सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने ग्राम पाटकोट क्षेत्र में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति के बैनर तले 100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को ग्राम पाटकोट में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख पति व सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने कहा कि भाजपा के विकास व लोकप्रियता को देखकर ही सैंकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल सिर्फ लोगों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करते आये हैं लेकिन भाजपा सरकार सबका-साथ सबका विकास की ओर चल रही है।

इस दौरान भाजपा के बरिष्ट नेता अरेंद्र मिश्रा, ग्रामीण मण्डल मंत्री राजेंद्र सैनी, ग्रामीण मण्डल के उपाध्यक्ष मनमोहन महेरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन त्रिपाठी, ग्राम प्रधान भलोन मोहन पाठक, ललित डंगवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपचंद्र शास्त्री, ग्राम प्रधान टेड़ा आनंद रावत, हेमंत जोशी, शेखर बधानी शामिल रहे।

वहीं, सुरेंद्र सिंह नेगी, भूपेंद्र सिंह, मनोज तिवारी, उमेश चंद्र, नवीन जोशी, मोहन लाल, नीरज राम, भगवती पांडे, पूनम रावत, कमला जोशी आदि कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles