spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

14 साल की नाबालिग हुई लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी 14 साल की नाबालिग के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक युवक पर उसके अपहरण करने का आरोप लगाया है।

आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की नाबालिग पुत्री लगभग तीन चार दिन से घर पर नहीं है। उसने आरोप लगाया कि रोहित पुत्र रमेश व सुषमा देवी पत्नी रमेश व रमेश पुत्र प्यारे लाल निवासीगण ग्राम खड़कपुर देवीपुरा, काशीपुर ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है।

महिला ने बताया कि रोहित भी अपने घर से गायब है। जब वह अपनी पुत्री के बारे में जानने के लिए उसके घर गई तो उपरोक्त व्यक्तियों ने उसकी पुत्री का पता नहीं बताया और उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसे अपने घर से भगा दिया। प्रार्थिनी अपनी पुत्री को अपनी रिश्तेदारी में भी ढूंढ चुकी है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। महिला को शक है कि उसकी पुत्री का रोहित व उसके घर वालों ने ही अपहरण किया है।

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर उक्त तीनों लोगों के खिलाफ धारा 363 एवं 366(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles