spot_img
spot_img
Sunday, April 5, 2026
spot_img

2 थार से आये खनन माफिया और फ्लाइंग टीम से छुड़ा ले गये अवैध खनन से भरा डम्पर

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बिना नंबर की 2 थार से आये खनन माफिया फ्लाइंग टीम के कब्जे से अपना अवैध खनन से भरा डम्पर छुडा कर ले गये। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कैलारा रिवर बैडमिनरल्स कंपनी के कर्मचारी अंबाती भास्कर ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 8.6.2025 की रात्रि के 10.29 बजे वह अपनी फ्लांइगा टीम के साथ क्षेत्र में राउंड लगा रहा था तो देखा कि दभौरा मुस्तहकम, काशीपुर से नीम करोली जाने वाले रास्ते में खेतों से अवैध खनन को करने के लिए 3-4 जेसीबी और 10 डम्परों से काम चल रहा था। फ्लाइंग टीम को देखते ही वहां पर मौजूद सभी डम्पर मौके से भाग गये, जिसमें से एक डम्पर को उन्होंने पकड़ लिया।

अंबाती भास्कर ने बताया कि थोड़ी देर में पट्टी कला निवासी साहब सिंह अपने 4-5 अज्ञात साथियों के साथ बिना नं. की दो ब्लैक रंग की थार गाड़ी से आए और गाड़ी से उतरते ही गाली गलौज करने लगे। उन्होंने फ्लाइंग टीम को जान से मारने कि धमकी दी, जबकि मौके पर कंपनी की बोलेरो गाड़ी में दो पुलिस कास्टेबल भी मौजूद थे। उक्त लोगों ने उनसे भी गाली गलौच की और उक्त डम्पर जो आरबीएम चोरी के माल से भरा हुआ था, उसको जोर जबरदस्ती वहां से भगाकर ले गये।

अंबाती ने बताया कि इससे पहले भी दो-तीन बार उक्त लोगा हमारी फ्लाइंग टीम के साथ इस तरह कर चुके हैं। जिसके सम्बन्ध में पहले भी थाना आईटीआई में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, उसके उपरान्त भी बार-बार हमारी फ्लाइंग टीम को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं जिससे उनकी फ्लाइंग टीम को उक्त लोगों से जान का खतरा बना हुआ है।

अंबाती भास्कर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने साहब सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 303(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई रविन्द्र सिंह के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles