spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

बालकनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं की चेन और मंगलसूत्र चुराकर फरार हुए 2 महिला और एक युवक गिरफ्तार

नैनीताल (महानाद) : एसओजी एवं मुखानी थाना पुलिस ने बालकनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं की चेन और मंगलसूत्र चुराकर फरार हुए 2 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

आपको बता दें कि दिनांक 20.5.2025 को प्रियदर्शिनी विहार, गैर वैशाली, विठौरिया नं. 1, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल निवासी बसंती देवी पत्नी एचडी पाण्डे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ अज्ञात संदिग्ध महिलाओं ने उसकी सोने की चेन तथा अन्य दो-तीन महिलाओं के गले के मंगलसूत्र चोरी कर लिये हैं। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच चौकी प्रभारी लामाचौड़ एसआई मनोज अधिकारी के सुपुर्द की गयी।

उपरोक्त घटना के कुशल अनावरण हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा विशेष टीम गठन के निर्देश दिये गये। जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन किया गया। थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी व एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन से 3 संदिग्ध महिलाओं व एक गाड़ी प्रकाश में आयी व मिलने वाले सभी सम्भावित स्थानों में तलाश व अन्य पूछताछ के माध्यम से आज दिनांक 22.05.2025 को गुसाईपुर तिराहे के पास से 3 संदिग्ध अभियुक्तगणों को चोरी की गयी 2 चैन एवं 1 मंगलसूत्र के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने बताया कि हम कैचीधाम घूमने आये थे, जिसमें हमें ऑनलाइन पता चला कि ऊँचापुल, बालकनाथ मंदिर पर भागवत हो रही है, जिसमे हम सब बालकनाथ मंदिर ऊँचापुल मुखानी पहुँचे, जहाँ पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर 2 चैन व 1 मंगलसूत्र चोरी कर फरार हो गये।

वर्तमान में अभियुक्तगणों की एक सहयोगी भावना (35 वर्ष) पत्नी चन्द्रकान्त निवासी कल्याणी, पूर्वी दिल्ली फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अभियुक्ता मयूरी व सुशील कुमार आपस में पति-पत्नी हैं। इससे पूर्व भी दोनों हिमाचल प्रदेश के थाना कालाअम्ब, जिला सिरमौर से वर्ष 2022 में चैन स्नैचिंग में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण-
1- मयूरी (34 वर्ष) पत्नी सुशील कुमार निवासी 16/368 कल्याणपुरी, दिल्ली पूर्वी।
2- संतोष (48 वर्ष) पत्नी अनिल निवासी 12/253 कल्याणपुरी, दिल्ली पूर्वी।
3- सुशील (35 वर्ष) कुमार पुत्र जगदीश निवासी 16/368 कल्याणपुरी, दिल्ली पूर्वी।

एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रूपये के ईनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी एसआई दिनेश चन्द्र जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी लामाचौड़ एसआई मनोज अधिकारी, हे.कां. ललित कुमार, कां. संतोष बिष्ट, अरविन्द, बलवंत बिष्ट, रविन्द्र खाती, अनूप तिवारी तथा सुनीता चन्द्र शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles