रुद्रपुर (महानाद) : चोरों ने मोाबइल मंत्रा शोरूम में घुस लाखों की चोरी को अंजाम दे दिया। पुलिस नेे तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
मैसर्स मोबाइल मंत्रा, निकट कैंटा बिल शोरूम, अग्रसेन चौक, काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर के पार्टनर गौरव मुंजाल पुत्र ओमप्रकाश मुंजाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 4.2.2026 की रात्रि को किन्हीं अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान मोबाइल मंत्रा की बिल्डिंग की छत का गेट तोड़कर दुकान में घुसकर लगभग 85 नये मोबाइल एवं मोबाइल उपकरण कीमत लगभग उन्नीस लाख पचास हजार रुपये, तीन लैपटॉप कीमत लगभग 80 हजार रुपये एवं 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर लिये हैं।
गौरव ने बताया कि अज्ञात चोर दुकान में स्थापित डीवीआर भी चोरी करके ले गये हैं। चोरी की वारदात की खबर 5 फरवरी को प्रातः दुकान खोलने के उपरान्त ही लग सकी है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ 305ए, 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई जितेन्द्र सिंह के हवाले की है।



