spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

22 करोड़ के इंजेक्शन के लिए मोदी ने किया 6 करोड़ का टैक्स माफ

मुंबई (महानाद) : तीरा नाम की 5 माह की छोटी सी बच्‍ची का इलाज अब सम्‍भव है। दरअसल तीरा को SMA Type 1 नामक बीमारी है, जिसका इलाज अमेरिका से आने वाले Zolgensma इंजेक्शन से ही मुमकिन है। जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपए है। इस दवाई पर लगभग 6 करोड़ रुपए का टैक्स अलग लगता है। अब इसकी कीमत हो जाती है 22 करोड़ रुपए लेकिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फंण्‍डवीस के पत्र पर स्‍वीकृति लगाते हुए PM नरेंद्र मोदी ने 6 करोड़ का टैक्स माफ कर दिया है। इंजेक्शन नहीं लगने पर बच्ची बमुश्किल 13 महीने और जिंदा रहती।

तीरा कामत को 13 जनवरी को मुंबई के SRCC चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उसके एक फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था, इसके बाद से उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। तीरा न खाना चबा पाती है न ही दूध पी पाती है।

स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉफी बीमारी हो तो शरीर में प्रोटीन बनाने वाला जीन नहीं होता। इससे मांसपेशियां और तंत्रिकाएं खत्म होने लगती हैं। दिमाग की मांसपेशियों की एक्टिविटी भी कम होने लगती है। चूंकि मस्तिष्क से सभी मांसपेशियां संचालित होती हैं, इसलिए सांस लेने और भोजन चबाने तक में दिक्कत होने लगती है। SMA कई तरह की होती है, लेकिन इसमें Type 1 सबसे गंभीर है।

बच्ची के पिता मिहिर ने बताया कि तीरा का जन्म हॉस्पिटल में ही हुआ। वह घर आई तो सब कुछ ठीक था, लेकिन जल्दी ही स्थिति बदलने लगी। मां का दूध पीते वक्त तीरा का दम घुटने लगता था। शरीर में पानी की कमी होने लगती थी। एक बार तो कुछ सेकंड के लिए उसकी सांस थम सी गई थी। पोलियो वैक्सीन पिलाने के दौरान भी उसकी सांसें रुक जाती थीं। डॉक्टरों की सलाह पर बच्ची को न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाया गया तब उसकी बीमारी का पता चला।

इंजेक्शन इतना महंगा है कि आम आदमी को इसे खरीदना बहुत मुश्किल है। तीरा के परिवार ने इस मुश्किल का डट के सामना किया और क्राउड फंडिंग के माध्‍यम से अब तक 16 करोड़ रूपय एकत्रित कर चुके है। तीरा के पिता मिहिर IT कंपनी में जॉब करते हैं। मां प्रियंका फ्रीलांस इलेस्ट्रेटर हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया और इस पर क्राउड फंडिंग शुरू कर दी। यहां अच्छा रिस्पॉन्स मिला और अब उम्मीद है कि जल्द ही इंजेक्शन खरीदा जा सकेगा और तीरा की जान बच जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles