दीपावली से पहले किस्मत चमकाने के चक्कर में जुआ खेल रहे 23 जुआरी 3 अड्डों से गिरफ्तार

0
143

हल्द्वानी (महानाद) : दीपावली से पहले किस्मत चमकाने के चक्कर में जुआ खेल रहे जुआरियों पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस ने जुए के तीन अड्डों पर छापा मारकर 23 जुआरियों को लाखों रुपये और ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गये हैं। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की संयुक्त टीम द्वारा दिनाक 24.10.2024 की रात्रि चैकिंग के दौरान भट्ट इलेक्ट्रिकल्स व गारमेंट्स की दुकान की दूसरी मंजिल में 9 व्यक्तियों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए जाने पर उक्त सभी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई। मौके से 1,020,00 रुपए व 52 ताश के पत्तें भी बरामद किए गए। सभी के विरुद्ध धारा 3/4/13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी –
1- डींगर सिंह पुत्र स्व. कर्म सिंह निवासी गोविंदपुर गढ़वाल थाना मुखानी, हल्द्वानी, जिला नैनीताल, उम्र 60 वर्ष।
2- गोपाल तिवारी पुत्र लीलाधर तिवारी त्रिमूर्ति मंदिर, शिवमपुरम कॉलोनी, हिम्मतपुर, थाना मुखानी, जिला नैनीताल, उम्र       42 वर्ष।
3- योगेश जोशी पुत्र नंद बल्लभ जोशी निकट गुरुद्वारा, कमलुवागंज, उम्र 40 वर्ष।
4- श्रीकांत यादव पुत्र रामचंद यादव निवासी सिद्ध कॉलोनी, आरटीओ रोड, थाना मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 43 वर्ष।
5- हीरा सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी दयाल विहार, आरटीओ ऑफिस, थाना मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 40 वर्ष।
6- भूपेंद्र सिंह पुत्र कठे लाल निवासी गोलू देवता कॉलोनी, हिम्मतपुर, तल्ला मुखानी, उम्र 40 वर्ष।
7- राजेंद्र सिंह पुत्र खेम सिंह निवासी जयदेवपुर, निकट यूनिवर्सल स्कूल, मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 30 वर्ष।
8- कल्याण सिंह पुत्र भीम सिंह निवासी वैष्णो कॉलोनी, गोविंदपुर गढ़वाल, मुखानी, हल्द्वानी, उम्र 42 वर्ष।
9- संजय सिंह मेहरा पुत्र बलवंत सिंह मेहरा निवासी निकट शिव मंदिर, हिम्मतपुर, तल्ला मुखानी, उम्र 36 वर्ष।

पुलिस टीम में एसआई मनोज अधिकारी, संजीत राठौड़, हे.कां. ललित कुमार, कां. संतोष बिष्ट, सुनील आगरी, रविंद्र खाती, रियाज अहमद तथा चंदन नेगी शामिल थे।

वहीं, दिनांक 24.10.2024 को थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में थाना वनभूलपुरा पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 7 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए एक सफेद प्लास्टिक का कट्टा, 52 ताश के पत्ते व नगदी 10,140 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सभी के विरुद्ध थाने में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी-
1- संजय कश्यप पुत्र राम चन्द्र कश्यप निवासी दुर्गा कालोनी, धानमिल, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 36 वर्ष।
2- विपुल गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी इन्द्रानगर, रा.इ.का. के पास, वनभूलपुरा, नैनीताल, 26 वर्ष।
3- भारत पुत्र रामदास निवासी मंगल पड़ाव, कुड़े कट्टे के आगे, हल्द्वानी, 25 वर्ष।
4- शुभम पुत्र बलवीर सिंह निवासी रामपुर रोड, सरगम हॉल के पास, हल्द्वानी, 28 वर्ष।
5- विनोद पुत्र छोटे लाल निवासी गाँधी नगर, वनभूलपुरा, हल्द्वानी, नैनीताल, 28 वर्ष।
6- रोहित पुत्र पप्पू राजपूत निवासी मंगल पड़ाव, मछली बाजार, पाण्डे गार्डन, हल्द्वानी, 27 वर्ष।
7- निक्की पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी गांधी नगर, वनभूलपुरा, हल्द्वानी, नैनीताल, 28 वर्ष।

पुलिस टीम में एसआई निधि शर्मा, कां. हरीश रावत, विनोद नाथ, सुनील कुमार, दिलशाद अहमद व महबूब अली शामिल थे।

उधर, वनभूलपुरा पुलिस की टीम ने एक दूसरे जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 7 जुआरिओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2,18,350 रुपए बरामद किये।

थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी एवं एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ की संयुक्त टीम द्वारा दिनाक 25.10.2024 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लोकेश जैन के घर टनकपुर रोड, होली तिराहा के पास, वनभूलपुरा में जुआ खेलने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार कर थाना वनभूलपुरा में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी –
1- भुवन जोशी पुत्र स्व. भास्कर जोशी निवासी कुसुमखेड़ा, हनुमान मंदिर, उत्तरांचल विहार, मुखानी, उम्र 40 वर्ष।
2- लोकेश जैन पुत्र आरके जैन निवासी टनकपुर रोड, जवाहर नगर, वनभूलपुरा, उम्र 35 वर्ष।
3- जुनैद पुत्र याकूब निवासी लाइन नंबर 7, वनभूलपुरा, उम्र 34 वर्ष।
4- फिरोज पुत्र गफ्फार अहमद निवासी गोल्डन फर्नीचर के सामने ट्यूबवेल के पास, गौजाजाली, वनभूलपुरा, उम्र 48 वर्ष।
5- इंतजार हुसैन पुत्र नबी हुसैन निवासी लाइन नंबर 8, वनभूलपुरा, उम्र 48 वर्ष।
6- नरेंद्र बिष्ट पुत्र स्व. आनंद सिंह बिष्ट निवासी रेलवे स्टेशन क्वार्टर, काठगोदाम, स्थाई निवासी ग्राम लोडली, पोस्ट बेड़ीखाल, जिला पौड़ी, उम्र 52 वर्ष।
7- मंजे सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी, उम्र 47 वर्ष।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, एसआई संजीत राठौर, अनिल कुमार, कां. भूपेंद्र ज्येष्ठ, दिलशाद अहमद, सुनील, ललित कुमार व संतोष शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here