spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

ईडी के छापे में डीपी सिंह के यहां मिले 24.70 लाख रुपये और आपत्तिजनक दस्तावेज

देहरादून (महानाद) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी डीपी सिंह (दिनेश प्रताप सिंह) के देहरादून स्थित आवास सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की। छापे के दौरान ईडी ने मौके से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और 24.70 लाख रुपए की नकदी जब्त की है।

शुक्रवार 27 जून 2025 को ईडी ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून में एनएच-74 घोटाला मामले में Prevention of Money Laundering Act 2002 के प्रावधानों के तहत वर्तमान में डोईवाला चीनी मिल के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह के मामले में 26 जून को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के सात स्थानों पर तलाशी ली गई।

ईडी के अनुसार, वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह पर उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 की धारा 143 के तहत पिछली तारीख में आदेश पारित करके भूमि के उपयोग में हेरफेर करके सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप है। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न दस्तावेज सहित 24.70 लाख रुपये की नकदी मिली, जिनको जब्त किया गया है।

आपको बता दें कि एनएच-74 घोटाला उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में हुआ था। मामले में कई अधिकारी और कर्मचारी और किसान जेल जा चुके हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस घोटाले की जांच के आदेश दिए थे। उक्त पर आरोप है कि उन्होंने लेंड यूज चेंज कर बड़ा घोटाला किया था।

https://x.com/dir_ed/status/1938568460134740280

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles