हल्द्वानी (महानाद) : एक दुकानदार ने 25-30 लड़कों पर उनकी दुकान में घुसकर उनके व दुकान में मौजूद अन्य ग्राहकों के साथ मारपीट करने व दुकान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगााया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
जगदम्बा नगर, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी निवासी बिपिन चंद्र जोशी पुत्र जय दत्त जोशी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 23-9-2026 की रात्रि के लगभग 8ः45 बजे 25-30 लड़के हल्ला करते हुए उनकी दुकान में घुस गए और तोडफोड़ व मारपीट करने लगे।
बिपिन चंद्र ने बताया कि उक्त लड़कों ने पडोस के निवासी जो कि सामान लेने आए थे, उनके साथ मारपीट की तथा सड़क पर जो भी लोग थे, सब के साथ मारपीट की गई। दुकानों की तरफ ईंट-पत्थर व कई भारी सामान फेंका गया व बगल की महिलाओं व बच्चों के साथ भी मारपीट की गई।
उन्होंने उक्त अराजक तत्वों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त अज्ञात लड़कों के खिलाफ 115(2), 191(1), 324(2), 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई किरपाल सिंह के हवाले की है।



