spot_img
spot_img
Monday, April 6, 2026
spot_img

काशीपुर : दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का गल्ला तोड़कर चुराये 28 हजार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : बाजपुर रोड, विनायक मार्केट में स्थित महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर (दवा इंडिया जेनेरिक फार्मेसी) में बुधवार सुबह चोरी हो गई। मेडिकल स्टोर स्वामी ने चोरी की सूचना डायल 112 को दे दी है।

मेडिकल स्टोर के स्वामी अनुज चौहान ने बताया कि उन्होंने सुबह 7 बजे के आसपास अपनी दुकान खोली थी और साफ-सफाई व पूजा आदि करने के बाद 8 बजे के लगभग वे नाश्ता करने दुकान के शीशे के दरवाजे को लॉक कर दुकान के ऊपर बने घर में नाश्ता करने चले गये थे। जब वे 9.30 बजे फिर से नीचे आये तो देखा कि शीशे के दरवाजे का लॉक खुला हुआ है। उन्होंने गल्ला चैक किया तो देखा कि कोई अज्ञात चोर उनकी दुकान के गल्ले से 28 हजार रुपये निकालकर चंपत हो गया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी है।

दिन दहाडे़ घटी चोरी की इस घटना से विनायक बाजार के सभी दुकानदार सकते में आ गये हैं, क्योंकि बाजार में चोरी की यह पहली घटना है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles