spot_img
spot_img
Thursday, April 30, 2026
spot_img

30 साल के 3 बच्चियों के बाप ने फांसी लगाकर दे दी जान

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : वार्ड नंबर 3, लालकुआं निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की तीन छोटी-छोटी बेटियां हैं। उसकी मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि को वार्ड नंबर 3 निवासी सचिन ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को पता चला तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता श्रीपाल नगर पंचायत लालकुआं में सफाई नायक हैं। मृतक युवक की तीन मासूम पुत्रियां है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles