3 अक्टूबर को होली ट्रिनिटी स्कूल लालकुआं में होगा पंखुड़ियाँ-2021 का ऑडिशन

0
516

रिम्पी बिष्ट
लालकुआं (महानाद) : पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव व प्रतियोगिता पंखुड़ियां-2021 (सीजन-11) का ऑडिशन लालकुआं के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में 3 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगा।

उक्त जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि समाज के सामाजिक व सांस्कृतिक विकास के लिए निरंतर तत्पर रहने वाली अग्रणी संस्था पंखुड़ियाँ के द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक प्रेमियों के लिए पहली बार लालकुआं में ऑडिशन किया जा रहा है। जिसमें मिस एन्ड मिसेज कुमाऊं, उत्तराखंड बेस्ट डांसर व वॉइस ऑफ उत्तराखंड प्रतियोगिता के महा मुकाबले के लिए रजिस्ट्रेशन व ऑडिशन होगा।

Advertisement

उन्होंने बताया कि डांस व सिंगिंग प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में होगी। जबकि उत्तराखंड की सुंदरता व प्रतिभा को तराशने के लिए मिस एन्ड मिसेज कुमाऊं प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया की उपरोक्त प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अतिरिक्त पूरे भारतवर्ष के कला प्रेमी प्रतिभाग करते हैं।

इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, ग्राम प्रधान हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, प्रियंका गोस्वामी, पवन पाठक, स्नेहा कार्की, विनोद नैलवाल, राहुल बिष्ट, पारस कांडपाल, डौली अग्रवाल, चंद्रा नेगी, सोनी मिश्रा, गंगा राणा, पुष्पेन्द्र चंचल, प्रिया रंधावा, डिम्पल ऐठानी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here