spot_img
spot_img
Wednesday, March 18, 2026
spot_img

अल्ली खां से गायब हुआ 37 साल का युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अल्ली खां से एक 37 साल का युवक गायब हो गया। पुलिस ने उसकी पत्नी की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

रहमत शाह बाबा की मजार के पास, मौ. अल्ली खां, काशीपुर निवासी शमा परवीन पत्नी मौ. शाहिद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति मौ. शाहिद बल्द मौ. यामीन दिनांक 12-12-2025 की सुबह के लगभग 10ः15 से लापता हैं। उनकी मानसिक / दिमागी हालत सही नहीं है और अभी तक घर वापस नहीं आये हैं।

शमा परवीन ने बताया कि उन्हें उसने व उसके परिवार ने काफी तलाश किया किन्तु अभी तक कुछ पता नहीं चला। उसने पुलिस से उसके पति को तलाशने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत गुमशुदगी दर्ज कर मौ. शाहिद की तलाश शुरु कर दी है।

हुलिया – उम्र – 37 वर्ष, लम्बाई – 5 फुट 2 इंच, बनावट – सामान्य, रंग – गेहुँआ
पहनावा – मेहरुम टी शर्ट जिसमें सफेद कलर की लाइन है। किशमिशी कलर का स्वेटर और टोपा, नीचे हरा लोवर और पैरों में नीले रंग के जूते पहने हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles