spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर के 4 युवक चोरी की 6 मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
बाजपुर (महानाद) : बाजपुर पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाईकिलों व कई मोटरसाईकिलों के पार्ट्स के साथ काशीपुर निवासी 4 युवकों को गिरफ्तार क जेल भेज दिया।

बता दें कि एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, चोरी, लूटपाट करने वालो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह व सीओ बाजपुर वंदना वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में बाजपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हो रही बाइक चोरी/वाहन चोरी के अपराधों में अंकुश लगाने एवं चोरी की बाइक बरामद करने हेतु कोतवाल बाजपुर प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20/06/2022 को चैकिंग के दौरान दोराहा कट महेशपुरा से 2 मोटर साईकिलों पर सवार 4 युवकों को चोरी की मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। युवकों के कब्जे से थाना बाजपुर मे पंजीकृत एफआईआर सं. 298/2022 धारा 379 आईपीसी से सम्बन्धित चोरी का वाहन व एक अन्य मोटर साईकिल हीरो करिजमा जेडएमआर, जिनके बारे में अभियुक्तगणो द्वारा मुरादाबाद क्षेत्र से चोरी किया जाना बताया बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने बताया कि हम चारों अच्छे दोस्त हैं। पैसो की कमी होने के कारण हम लोगों ने मिलकर 2-3 माह पूर्व मोटर साईकिल चोरी करने की योजना बनायी थी। हम लोग मिलकर मोटर साईकिल चोरी कर लाते थे। उन्हें रोहताश की खड़कपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई में स्थित मोटर साईकिल वर्कशाप की दुकान पर खड़ी कर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ी को बेच देते थे और जो पैसे मिलते थे उन्हें आपस में बांट लेते थे, जिससे हमारा खर्चा चलता था। हमनें काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, स्वार, रामपुर, मुरादाबाद आदि क्षेत्रों से कई मोटर साईकिलें चोरी कर उनके पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिये हैं। चोरी की कुछ मोटर साइकिलें व उसके पार्ट्स अभी भी रोहताश की दुकान पर मौजूद हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त स्थान पर गये तो रोहताश उपरोक्त कीदुकान से पुलिस टीम द्वारा
(1) मोटर साईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट इंजन न० HA10ELC9K02208 चेचिस न० घीसा हुआ है। (2) एक अदद चेचिस व इंजन, चेचिस न० MBHLA1IENC9D05337, इंजन न० HA11ECC9D14288         (3) एक अदद चेचिस, चेचिस न० MBLHAR029HGJ06094                                                          (4) एक अदद इंजन, इंजन न० HATTEDC9E06104                                                                  (5) एक अदद इंजन व वेचिस, इंजन न० HA11ECC9G08878 चैचिस न० MBLHA11EE99D13611          (6) चार अदद साईसेन्सर अलग अलग मोटर साईकिल के                                                                  (7) एक अदद टैंकी हीरो HF डिलक्स बरामद किये गये।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
(1) रोहताश कुमार (19 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना आई०टी०आई० जिला ऊधम सिंह नगर।
(2) अंकित गोला (23 वर्ष) पुत्र रमेश निवासी ट्रांसफार्मर चौराहा निवासी खडकपुर देवीपुरा थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर ।
(3) पवन चौहान (19 वर्ष) पुत्र हरी सिंह निवासी निवासी खडकपुर देवीपुरा लाईनपार थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर।
(4) प्रियांशु (20 वर्ष) पुत्र नन्हे सिंह निवासी निवासी ट्रांसफार्मर चौराहा निवासी खडकपुर देवीपुरा, थाना आईटीआई, जिला ऊधम सिंह नगर।

बरामद माल –                                                                                                                    (1) स्पैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट इंजन न0 HA10ERGHC46957 चेचिस न०MBLHA10CGGHC45024
(2) मो० सा० हीरो करिजमा ZMR बिना नम्बर प्लेट इंजन न0 MC38EFFGJ00053 चेचिस  न० MBLMC38EHFGJ00064
(3) मोटर साईकिल हीरो स्प्लैण्डर प्रो बिना नम्बर प्लेट इंजन न0 HA10ELC9K02208 चेचिस न० घीसा हुआ है।
(4) एक अदद चेविस व इंजन वेचिस न० MBHLA1IENC9D05337, इंजन न० HA11ECC9D14288          (5) एक अदद चेचिस, चेचिस न० MBLHAR029HGJ06094
(6) एक अदद इंजन, इंजन न० HA11EDC9E06104
(7)एक अदद इंजन व चेचिस, इंजन न० HA11ECC9G08878 चैचिस न० MBLHAI1EE99D13611
(8) चार अदद साईसेन्सर अलग- अलग मोटर साईकिल के
(9) एक अदद टैंकी हीरो HF डिलक्स

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles