spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

पांच महीने बाद जेल से छूटी गंदी बात की एक्ट्रेस गहना, 87 पोर्न वीडियो बनाने का है आरोप

मुंबई (महानाद) : 87 पोर्न वीडियो बनाने की आरोपी गंदी बात की एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को आखिरकार जमानत मिल गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें मुंबई के मड आइलैंड में एक पोर्न रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद कई अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वे 6 फरवरी से जेल में बंद थीं।
बता दें कि महाराष्ट्र में कारोना के कारण लगे लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद था, इसलिए उनकी जमानत का मामला अब तक अटका हुआ था। जून के पहले हफ्ते तक कोर्ट में छुट्टियां थीं। शुक्रवार को कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी गई लेकिन अभी वे देश के बाहर नहीं जा पायेंगी। गहना पर आरोप है कि वे स्ट्रगल कर रहीं लड़कियों को काम का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट करवाती थीं। पोर्न वीडियो के बदले में वे लड़कियों को 15 से 20 हजार रुपए देती थीं। पुलिस के अनुसार गहना वशिष्ठ ने कथित तौर पर 87 पोर्नोग्राफी वीडियो शूट किए थे, जो उन्होंने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर रखे थे। इन्हें देखने के लिए 2000 रुपये के पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ती थी।
विदित हो कि गहना को भायखला जेल में रखा गया था। मई में कोरोना से उबरने के बाद उन्हें कार्डियक स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें जेजे अस्पताल के कार्डियक स्पेश्लिटी सेक्शन में भर्ती करवाया गया था।
32 साल की गहना वशिष्ठ ने भोपाल से रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे स्टार प्लस के शो ‘बहनें’ में लीड रोल में नजर आई थीं। 2012 में उन्होंने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता था। उन्होंने साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पिछले साल उन्होंने ऑल्ट बालाजी की सीरीज श्गंदी बातश् तथा उल्लू ऐप के लिए काम किया था। वे लखनवी इश्क, दाल में कुछ काला है में भी काम कर चुकी हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles