spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

जिस्म फरोशी के धंधे का भंडाफोड़, 3 युवतियों सहित 6 गिरफ्तार

देहरादून (महानाद) : पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस ने गेस्ट हाउस (Guest House) की आड़ में चल रहे जिस्म फरोशी (Sex Racket) के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए 3 युवतियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि पुलिस कप्तान अजय सिंह को गोपनीय सुचना मिली थी कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है। कप्तान के निर्देश्र पर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) तथा कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने आकस्मिक छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे गेस्ट हाउस मैनेजर सहित 6 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके कब्जे सेनगदी तथा आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

पुलिस ने बताया कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। सभी आरोपी बिहार और बंगाल के हैं।

पुलिस टीम में एसआई कल्पना पाण्डेय, नीमा, हे.कां. नरेन्द्र सिंह, रचना डोभाल, कां. देवेन्द्र सिंह, प्रेमा बिष्ट, अनिता कण्डारी, संदीप आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles