spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

6 महीने में हो गया लव मैरिज का अंत, पति ने पत्नी की हत्या कर शव को संदूक में छिपाया

सिरमौर/हिमाचल प्रदेश (महानाद) : एक लव मैरिज का अंत मात्र 6 महीने में ही हो गया। पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाख को संदूे में छिपा दिया।

बता दें कि सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुरुवाला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को संदूक में छिपाकर रख दिया। जब पड़ोसियों को उसके घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंद घर को खुलवाकर तलाशी ली तो एक संदूक से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतक महिला के पति सुनील को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पत्नी की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर पति को जेल भेज दिया।

विदित हो कि यूपी के लखीमपुर खीरी के रहने वाले 24 साल के सुनील कुमार ने 6 महीने पहले बिजनौर की ममता (21 साल) के साथ लव मैरिज की थी। सुनील कुमार पांवटा साहिब के इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी ममता के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस पूछताछ में सुनील ने बताया कि 3 दिन पहले उसकी ममता के साथ कहासुनी हो गई थी। सुनील ने बताया कि उसने ममता से लव मैरिज की थी, लेकिन उसे उसके चरित्र पर शक था, जिस वजह से उन दोनों की अक्सर बहस हुआ करती थी। इस वजह से गुस्से में आकर उसने ममता की हत्या कर दी और शव संदूक में छिपाकर रख दिया।

वहीं, पड़ोसियों को जब ममता दिखाई नहीं दी और घर से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी और मामला खुल गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles