spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

हल्द्वानी में पकड़ा गया नकल कराने वाला गैंग, सरगना सहित 9 गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नकल गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सरगना सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर धामी के विजन नकल विरोधी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नकल मुक्त परीक्षाओं के आयोजन के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में समय-समय पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी/ऑनलाईन परीक्षाओं में नकल की रोकथाम व नकेल लगाने के सख्त दिशा निर्देश दिये गये हैं।

उक्त आदेश के क्रम में हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले 1 गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिलने पर एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र व सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा कोतवाल हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित टीम द्वारा दिनांक 03.08.2025 को हल्द्वानी शहर के टीपीनगर क्षेत्र में स्थित होटल जलविक के कमरा नं. 103 से 9 अभियुक्तों को नकल के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सभी अभियुक्त एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं, सभी पर थोड़े-थोड़े कर्जे हैं तो अभियुक्तों ने प्लान बनाया कि हम लोग मिलकर कम्यूटर लाईब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं और मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली भिन्न-भिन्न ऑनलाईन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों से 4-4 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाईब्रेरी में एक कम्प्यूटर या लैपटॉप अपनी टीम के आईटी वाले लड़के से परीक्षा के दौरान कनेक्ट करवाकर कुछ सॉल्वर लड़के बैठाकर एनीडेस्क वा एमी एडमिन रिमोट डेस्कटॉप एप के माध्यम से नकल करवाकर उन लड़कों को पास करा देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे। इसी योजना के अनुसार परविन्दर और सुनील ने दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाईब्रेरी दीपक कन्नौजी निवासी देहरादून से लीज पर ली थी जिसका एग्रीमेन्ट उन्होंने देहरादून से कराया था। अभियुक्तों द्वारा दिनांक 6 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाली एसएससी की परीक्षा में अभ्यर्थियो को नकल कराकर पैसा कमाने की योजना बनायी जा रही थी।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगणः
1- सुनील कुमार (30 वर्ष) पुत्र बलबीर सिंह ग्राम बामनोली, थाना दोघट, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश (गैंग लीडर)
2- परविंदर कुमार (35 वर्ष) पुत्र कालूराम ग्राम लोहारी, थाना बड़ौत, जिला बागपत। हाल निवासी कुन्तुवाला चौक, शिव मंदिर कॉलोनी, मकान नंबर 152, देहरादून। (गैंग लीडर)
3-रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल (29 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र कुमार शर्मा ग्राम कोतवाली, थाना अहमदगढ़, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
4-अभिषेक कुमार (20 वर्ष) पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बढ़ार, पोस्ट शहादाबाद, थाना शहादाबाद, जिला हाथरस।
5- विशाल गिरी (29 वर्ष) पुत्र सतीश गिरी उम्र निवासी ग्राम कूठखास, थाना रोटा रोड, मेरठ, हाल पता ग्राम बेगमपुर खेतड़ी, थाना बहादराबाद, हरिद्वार
6- आफताब खान (42 वर्ष) पुत्र याकूत अली ग्राम कल्याणपुर, पोस्ट तोडा, थाना रतनपुरी, जिला मुजफ्फरनगर।
7- अरुण कुमार (33 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी तुल्हेड़ी, थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर।
8- शिव सिह (32 वर्ष) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बढार, थाना शहादाबाद, जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश।
9- जसवीर सिंह (38 वर्ष) पुत्र जोगीराम निवासी ग्राम अस्थल बोहर, थाना अर्बन स्टेट, जिला रोहतक, मूल ग्राम मुहाना, थाना जिला जींद, हरियाणा।

अभियुक्तों के विरुद्ध धारा-318(4),319 (2), 3(5) बीएनएस एवं धारा-66(क्) आईटीएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया।

अभियुक्तगणों से बरामदगी-
02 अदद लैपटॉप (काले रंग का LENOVO कम्पनी का Thinkpad RYZEN Pro T495 मार्का तथा लैपटॉप एचपी कम्पनी का RYZEN3 मॉडल जिसका सीरियल न०- CND8403RWS), 01 चार्जर, 01 अदद बाईफाई डोंगल, 11 अदद मोबाइल फोन

अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास-

1- अभियुक्त सुनील के विरुद्ध कोतवाली मुजफ्फरनगर उ०प्र० में मु०अ०स०-370/19 धारा-419/420/467/468/471 भादवि० तथा मु०अ०स०-78/24 धारा-420/467/468/471/120बी भादवि०

2- अभियुक्त परविन्दर एवं जसवीर के विरुद्ध थाना सिविल लाईन्स मेरठ में मु0अ0सं0-570/19 बारा-419/420/4/57/468/471 भादवि०

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसओजी प्रभारी एसआई संजीत राठौड़, एसआई प्रेम राम विश्वकर्मा, गौरव जोशी, फिरोज जालम, हे.कां. मनोज टम्टा, इसरार नबी, कां. ललित मेहरा, अनिल टम्टा, अमर सिंह, सुभाष राणा, भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कुन्दन सिंह, धीरेन्द्र अधिकारी, अरविन्द राणा, संतोष बिष्ट तथा अरुण राठौर शामिल थे।

एसएसपी नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रू की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles