spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

हत्या के प्रयास के मामले में 9 युवक गिरफ्तार, एक रहता है काशीपुर में

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित कुल 9 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक युवक काशीपुर में रहता है।

आपको बता दें कि दिनांक 13.6.2025 को कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत शान ए पंजाब ढाबे के पास दो पक्षों में मारपीट हुयी थी, जिसमें एक पक्ष के सारिम पुत्र असरफ की मृत्यु हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में धारा 190/191(2)/191(3) /103 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगणों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

उक्त घटना में दूसरे पक्ष के सिकन्दर पुत्र उस्मान को भी सिर में गम्भीर चोटें आयीं थी जिस सम्बन्ध में उस्मान पुत्र अब्दुल रशीद निवासी मौहल्ला गुलरघट्टी, रामनगर जिला नैनीताल की तहरीर पर धारा 190,191(2),191(3),109, 115, 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसएसआई यूनुस खान को सौंपी गई थी। उक्त घटना में सम्मिलित अभियुक्तगणों की तलाश हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा एसपी प्रकाश चन्द्र को विशेष टीम गठित कर अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त में क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के निर्देशन व एसएसआई यूनुस खान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए पतारसी सुरागरसी आदि कार्यवाही कर घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए मुख्य अभियुक्त अविनाश पुत्र विजय सिंह निवासी बेड़ाझाल, रामनगर, जिला नैनीताल सहित कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 लोहे की रॉड व 1 लोहे का फरसा आदि हथियार बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
• अंकित उर्फ छोटू पुत्र सुभाष सिंह
• सौरभ पुत्र स्वराज सिंह
• पवन सैनी पुत्र हरविंदर सिंह
• अविनाश पुत्र विजय सिंह
• आशीष शर्मा पुत्र स्व. चन्द्रमोहन शर्मा
• विशाल सैनी पुत्र प्रेम सिंह
• योगेन्द्र कुमार उर्फ जॉनी पुत्र ओमप्रकाश
• मारूफ उर्फ वसीम पुत्र सलीम अहमद
• मोहम्मद शमी उर्फ चैप्सी पुत्र मोहम्मद सलीम

पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई मौ. यूनुस, एसआई जोगा सिंह, तारा सिंह राणा, धर्मेन्द्र कुमार, गगनदीप सिंह, कां. गोविन्द सिंह, जसवीर सिंह, दिनेश नाथ, अशोक काम्बोज तथा महबूब आलम शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles