spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

लापता हो गया उदयराज कॉलेज का 9वीं क्लास का छात्र

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उदराज हिन्दू इंटर कॉलेज का 9वीं क्लास का छात्र लापता हो गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

लक्ष्मीपुर पट्टी, काशीपुर निवासी भूपेन्द्र सिंह पुत्र सौराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 14 साल का पुत्र आयुष उदयराज हिन्दू इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। आयुष दिनांक 09.07.2025 को घर से सुबह करीब 7.00 बजे स्कूल जाने के लिये रोज की भांति स्कूल ड्रेस सफेद रंग की कमीज एवं ग्रे रंग की पैन्ट एवं पैरों में काले स्कूल के जूते तथा स्कूल का बैग लेकर घर से निकला था। स्कूल से छुट्टी के बाद जब सायं 4 बजे तक घर नहीं पहुँचा तो आयुष की खोजबीन करने लगे। आयुष के बारे में स्कूल से पता करने पर क्लास टीचर द्वारा बताया गया कि आज आयुष स्कूल नहीं आया। आयुष के अब तक घर लौटकर नहीं आने पर हमने अपनी रिश्तेदारी एवं सभी जगह तलाश किया परन्तु आयुष का कोई पता मिल पाया। आयुष का कद 5 फिट व रंग गोरा है।

भूपेन्द्र सिंह ने अपने पुत्र को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 140(3) के तहत गुमशुदगी दर्ज कर आयुष की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles