spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

उत्तरकाशी से पिथौरागढ़ तक गिर सकते हैं ओले, 80 की स्‍पीड से आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड का मौसम 11 अप्रैल 2025: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि के साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि होने की संभावना है।

इसके साथ ही तेज रफ्तार से अंधड़ भी चल सकता है। देहरादून, पौड़ी , नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथी ओलावृष्टि और कहीं-कहीं अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles