spot_img
spot_img
Friday, October 16, 2026
spot_img

पंजाब में भी चला बाबा का बुलडोजर

महानाद डेस्क (महानाद) : योगी बाबा का बुलडोजर पूरे देश को पंसद आ रहा है। हालत यह है कि जो विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार की नीतियों/योजनाओं को अपने राज्य में लागू नहीं करतीं, वहां भी आमजन को इंसाफ दिलाने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ‘बाबा’ की तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

जीं हां, ऐसा ही एक मामला पंजाब के मानसा से सामने आया है। जहां, नशे की समस्या और केमिस्ट की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को पंजाब के मानसा जिले के एक व्यस्त बाजार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब पुलिस ने राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर चलाये गये संयुक्त अभियान में सालासर में बालाजी मंदिर के पास एक धर्मशाला में छिपे मुख्य आरोपी (केमिस्ट की दुकान के मालिक अश्विनी कुमार) को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली है।

वहीं, आज बुधवार सुबह से ही हत्यारोपी की मेडिकल की दुकान के बाहर एकत्रित हुए सिख संगठनों के लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी तो वहीं, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चला दिया।

उधर, हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बावजूद, परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया है।

हत्यारोपी के घर पर चले बुलडोजर एक्शन से साबित हो रहा है कि अपराधियों की घरों/दुकानों पर बुलडोजर चलाने के त्वरित एक्शन को पूरे देश की जनता पंसद करती है। इसीलिए पंजाब सरकार ने भी अपराधी के खिलाफ तवरित कार्रवाई दिखाने के लिए परविंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी अश्विनी कुमार के घर पर बुलडोजर चलाया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles