रुद्रपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों एवं बार-बार अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध 2 दिवसीय विशेष अभियान “Special Action Drive – Operation Track-7” संचालित किया जायेगा।
आपको बता दें कि आज दिनांक 24.11.2026 से 25.11.2026 तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आदतन अपराधियों का शत-प्रतिशत सत्यापन, नशा तस्करों की संपत्ति चिन्हीकरण एवं जब्तीकरण, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित एनबीडब्लू निष्पादन तथा नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई पर विशेष फोकस किया गया है। जनपद में अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर प्रमोद कुमार नियुक्त किये गये है तथा पुलिस की 12 टीमों का गठन किया गया है।
आज दिनांक 24.11.2026 को एसएसपी अजय गणपति द्वारा कोतवाली सितारगंज परिसर में कोतवाली सितारगंज के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को ब्रीफ किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान एसएसपी गणपति द्वारा दिनांक 24.11.2026 से 25.11.2026 तक चलाए जा रहे दो दिवसीय विशेष अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में सक्रिय एवं पूर्व में नशा तस्करी में संलिप्त रहे सभी आदतन अपराधियों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए तथा वर्तमान में भी नशा तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
एसएसपी गणपति द्वारा निर्देशित किया गया कि नशा तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का चिन्हीकरण कर नियमानुसार संपत्ति जब्तीकरण एवं अधिग्रहण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। समाज में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम तथा संगठित रूप से गिरोह बनाकर नशा तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
इसके अतिरिक्त ऐसे अपराधियों की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखने हेतु आवश्यकतानुसार हिस्ट्रीशीट खोली जाए तथा एनडीपीएस अधिनियम के मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाए।
एसएसपी द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पूर्ण सतर्कता, सक्रियता एवं आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने तथा अभियान के दौरान की जाने वाली कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के अंतर्गत की जाने वाली प्रमुख कार्रवाई-
1. आदतन अपराधियों का चिन्हीकरण एवं सत्यापन-
– ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित किया जा रहा है, जो पूर्व में 2 या 2 से अधिक बार गिरफ्तार हो चुके हैं।
– नशा तस्करी में पूर्व में संलिप्त रहे एवं वर्तमान में सक्रिय अपराधियों का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा।
– चिन्हित अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास, वर्तमान गतिविधियों एवं आपराधिक संपर्कों के संबंध में आवश्यक जानकारी संकलित की जाएगी।
घ्घ्- अभियुक्तों के डोजियर अपडेट करने एवं आवश्यकतानुसार हिस्ट्रीशीट खोलने की कार्रवाई की जाएगी।
2. नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई-
– नशा तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से अर्जित संपत्ति का चिन्हीकरण किया जाएगा।
– अभियुक्तों की अवैध संपत्ति के संबंध में आवश्यक अभिलेख एवं साक्ष्य संकलित कर नियमानुसार जब्तीकरण एवं अधिग्रहण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
– नशा तस्करी के अवैध कारोबार से जुड़े आर्थिक नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
– संदिग्ध बैंक खातों एवं अवैध धनराशि के संबंध में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।
3. गुंडा एवं गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई-
– समाज में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध गुंडा अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
– संगठित रूप से गिरोह बनाकर नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
– संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के नेटवर्क, सहयोगियों एवं आपराधिक गतिविधियों की जानकारी संकलित की जाएगी।
4. पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई-
– नशा तस्करी में लगातार संलिप्त एवं गंभीर प्रकृति के अपराधियों के विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत आवश्यक प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।
– ऐसे अपराधियों की गतिविधियों एवं आपराधिक इतिहास का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
5. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं एनबीडब्लू निष्पादन-
– एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।
– फरार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
– जनपद में लंबित गैर-जमानती वारंट (छठॅ) के निष्पादन हेतु विशेष कार्रवाई की जाएगी।
– अन्य जनपदों एवं अन्य राज्यों में फरार अभियुक्तों तथा लंबित छठॅ के संबंध में संबंधित पुलिस इकाइयों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की जाएगी।
6. हॉटस्पॉट, होटल, हॉस्टल एवं सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग-
– नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत चिन्हित हॉटस्पॉट पर विशेष चेकिंग की जाएगी।
– होटल, हॉस्टल एवं अन्य संदिग्ध ठिकानों पर आवश्यक सत्यापन एवं चेकिंग की कार्रवाई की जाएगी।
– रेलवे स्टेशन, ट्रेन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी।
– बॉर्डर एवं चेकपोस्ट पर सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा।
– विदेशी नागरिकों के सत्यापन एवं उनके विरुद्ध आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
7. नशा तस्करी के नेटवर्क एवं सप्लाई चौन पर कार्रवाई-
– नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के नेटवर्क एवं सप्लाई चैन की जानकारी संकलित की जाएगी।
– नशे की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं वितरण में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
– नशा तस्करी के कारोबार से जुड़े सहयोगियों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जाएगा।
– मादक पदार्थों की अवैध खेती का पता लगाकर नियमानुसार उसे नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
8. 1933 हेल्पलाइन शिकायतों का सत्यापन एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण-
– 1933 हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
– नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा।
– नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में युवाओं एवं आमजन को जागरूक करने हेतु व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
– नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों को नशा छोड़ने एवं पुनर्वास के प्रति जागरूक किया जाएगा।
अभियान की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी मॉनिटरिंग-
जनपद में अभियान के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर प्रमोद कुमार नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी द्वारा अभियान के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जाएगी।
अभियान के दौरान चिन्हित अभियुक्तों की संख्या, डोजियर अपडेट, हिस्ट्रीशीट, पंजीकृत अभियोग, गिरफ्तार अभियुक्त, बरामद मादक पदार्थ, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित छठॅ निष्पादन पीआईटी एनडीपीएस एवं गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई, फ्रीज किए गए बैंक खाते, नष्ट की गई अवैध खेती तथा अन्य निर्धारित बिंदुओं पर की गई कार्रवाई का विवरण संकलित किया जाएगा।
ऊधम सिंह नगर पुलिस की अपील –
घ्घ् ऊधम सिंह नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। नशे के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में सहयोग प्रदान करें तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।
जनपद पुलिस अपराध एवं नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रतिबद्ध है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



