spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

हल्द्वानी : बिड़ला स्कूल के पास गोली काण्ड की घटना को अंजाम देने वाले 7 गिरफ्तार

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने आज बिड़ला स्कूल के पास हुई गोली काण्ड की घटना का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र ने बताया कि चाँदनी चौक, बल्यूटिया, पोस्ट आनन्दपुर, रामपुर रोड, पंचायतघर, हल्द्वानी निवासी जितेन्द्र सिंह मेहरा पुत्र टीकम सिंह मेहरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 23-06-2025 की शाम के लगभग 7ः30 बजे उसका छोटा भाई हरीश सिंह मेहरा अपने साथी नीरज भगत, भूपेन्द्र सिंह बोरा और गणेश सिंह दरम्वाल के साथ नीरज भगत की गाड़ी से बिड़ला स्कूल के पास से होते हुए छड़ायल की तरफ जा रहा था, तभी वहाँ पर पहले से घात लगाये बैठे रोहित मंडोला उर्फ राजा व उसके 10-12 हथियारबन्द साथियों ने उसके छोटे भाई हरीश सिंह मेहरा को ड्राइविंग सीट से बाहर खींच कर उसके लात-घूंसें मारने शुरू कर दिये।

उसने बताया कि इसी बीच उसके भाई को बचाने आये उसके साथी भूपेन्द्र सिंह व गणेश सिंह दरम्वाल गाड़ी से नीचे उतरे तो उक्त हथियारबन्द लोगों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच रोहित मंडोला उर्फ राजा ने अपना रिवाल्वर/पिस्टल निकालते हुए उसके भाई को जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया जो बीच-बचाव कर रहे भूपेन्द्र सिंह को लग गई। इसके बाद उसने दूसरी गोली भूपेन्द्र को जान से मारने की नीयत से मार दी। इसी बीच उपरोक्त रोहित मंडोला व उसके 10-12 साथियों द्वारा नीरज भगत की कार को पत्थर, ईंट तथा डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 109/191(3), 115(2), 352, 351(2)(3), 324(4), 324(5), 3(5) बनाम रोहित मण्डोला उर्फ राजा मण्डोला आदि पंजीकृत किया गया। उक्त मामले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र को टीम गठित कर घटना का अनावरण करने तथा संलिप्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये।

एसपी सिटी द्वारा सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण व कोतवाल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में सनसनीखेज घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संदिग्धों के ठिकानों में दबिश देकर, पूछताछ एवं पतारसी सुरागरसी करते हुए घटना से जुड़े सैकडों सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया। टीम द्वारा सर्विलांस सैल की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों की तस्दीक करते हुए मुख्य अभियुक्त रोहित मंडोला उर्फ राज मंडोला पुत्र भूपेंद्र सिंह मंडोला निवासी हरिपुर लालमणि, गन्ना सेंटर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल सहित कुल 7 अभियुक्तों को बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार किया गया तथा मुख्य आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बरामद की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला उम्र 21 वर्ष पुत्र भूपेन्द्र सिंह मंडोला, निवासी हरीपुर लालमणि, निवाड़, हल्द्वानी जिला नैनीताल।
2. प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र हीरा बिष्ट निवासी ग्राम करायल, जौलासाल, हल्द्वानी जिला नैनीताल।
3. विशाल बिष्ट उम्र 23 वर्ष पुत्र भीम सिंह बिष्ट निवासी करायल, जौलासाल, हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
4. जीवन बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र हरीश सिंह बिष्ट निवासी छड़ैल सुयाल, हिमालयन कालोनी, मुखानी, हल्द्वानी।
5. उज्जवल परगाई उम्र 24 वर्ष पुत्र नन्दन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी, हल्द्वानी, जिला नैनीताल।
6. अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व. खुशाल सिंह रंगवाल निवासी हल्दूपोखरा नायक, हल्द्वानी जिला नैनीताल।
7. संदीप कुमार उम्र 19 वर्ष पुत्र नन्द किशोर निवासी देवलचौड़, हल्द्वानी जिला नैनीताल।

पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, रोहताश सिंह सागर, प्रभारी एसओजी एसआई संजीत राठौर, एसआई मनोज कुमार, भूपेन्द्र सिंह मेहता, हे.कां. दिगम्बर सनवाल, सुन्दर कोहली, युगल किशोर, अनिल गिरी, कां. तारा सिंह, अनिल टम्टा, नीरज कुमार, सन्तोष बिष्ट तथा चालक धीरेन्द्र सिंह अधिकारी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles