spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

बिग ब्रेकिंग : भाजपा ने 45 साल के युवा को घोषित किया राष्ट्रीय अध्यक्ष

महानाद डेस्क : भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार सरकार में मंत्री 45 साल के नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दें कि नितिन नबीन सिन्हा कायस्थ समुदाय के एक भारतीय राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे हैं। वह बांकीपुर से 4 बार विधायक हैं। उन्होंने 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में लगभग 84,000 वोटों से जीत हासिल की। वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री हैं।

पिछले चुनाव में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को भारी अंतर से हराया था। वह पटना जिले के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले बिहार विधान सभा के सदस्य हैं। वह भाजयुमो के राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं।

bjp_president

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles