महानाद डेस्क : जहा एक ओर टी20 विश्व कप 2026 चल रहा है वहीं टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया, वे पिछले 1.5 साल से गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे। उन्हें इलाज के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
आपको बता दें कि रिंकू के पिता का सपना था कि उनका बेटा टी20 विश्व कप 2026 में ट्रॉफी जीतकर लौटे। विगत दिनों जब डीपीएस में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी प्रदर्शित की गई थी तब तब उन्होंने रिंकू सिंह से वीडियो कॉल पर कहा था कि ‘ये ट्राफी देख लो, इसे जीतकर लाना है।’
विदित हो कि रिंकू सिंह को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का खानचंद्र का बड़ा त्याग है, खानचंद्र अलीगढ़ में घर-घर जाकर गैस सिलेंडर डिलीवरी का कार्य करते थे, बहुत कम आमदनी के बावजूद उन्होंने कभी रिंकू के क्रिकेट खेलने के जुनून को कम नहीं होने दिया और आज वे भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
#rinku_singh_father_death_news



