दिनेशपुर (महानाद) : रास्ता रोककर युवकों पर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या का प्रयास करने वाले तीन हमलावरों को थाना दिनेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।
आपको बता दें कि दिनांक 19.11.2026 की रात्रि के समय सुपर मार्केट के पास, वार्ड नं. 3, दुर्गा कॉलोनी निवासी अभिषेक बाछाड़ अपने मित्र शुभम मंडल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में वार्ड नं. 1 निवासी अंशू, वार्ड नं. 2 निवासी कमल राणा एवं वार्ड नं. 6 निवासी अनुज राय द्वारा मामूली विवाद में दोनों युवकों का रास्ता रोककर उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्रता की गई। विरोध करने पर तीनों व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर गला काट दिया। हमले में अभिषेक एवं शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। अभिषेक के गले में 24 टांके तथा शुभम के पेट एवं गले में 18 टांके आए।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने धारा 109(1)/115(2)/352/127(2)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उक्त सनसनीखेज घटना की गंभीरता एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी के निर्देशन में थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर घटना में नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू अवैध शस्त्र भी बरामद किया और मामले में आर्म्स एक्ट की भी वृ(ि की गई।
पुलिस टीम में एसआई लोकेश कुमार, हे.कां. चन्द्रपाल सिंह, कां. गंगा सिंह तथा सूरज सिंह शामिल थे।



