spot_img
spot_img
Sunday, March 1, 2026
spot_img

आपसी सहयोग तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें होली का पर्व

जसपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में होली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया।

होली पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर कोतवाली जसपुर परिसर में एसडीएम राहुल साह की अध्यक्षता में अमन कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। अमन कमेटी मीटिंग में होली पर्व के दौरान आने वाली समस्याओं और सुझाव को सुना गया व यथासंभव व्यवस्था बनाये रखने का आश्वासन दिया गया, साथ ही जनता से सहयोग तथा सौहार्दपूर्ण तरीके से होली पर्व मानने की अपील की गई।

मीटिंग के दौरान तहसीलदार दलीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी, सीएमएस डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलौत, ईओ नगर पालिका उदयवीर सिंह, सभासदगण , पत्रकार गण व अन्य संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि –
-ऽरासायनिक रंगों का प्रयोग न करें, केवल सुरक्षित एवं प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
– नशे की हालत में वाहन न चलाएँ।
– यातायात नियमों का पालन करें।
– पानी की बर्बादी न करें।
– किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें।
– महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
– अफवाहों पर ध्यान न दें, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles